साल 2016 में पीएम मोदी ने लिए ये 5 बड़े फैसले! जिससे हिल गई दुनिया

Rajat Tripathi 21 Dec 16,13:59:46 Special Story
pm_2.jpg

साल 2016 को खत्म होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया की राजनीति में छाए रहें। सिर्फ इतना ही नहीं टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर के मुताबिक ऑन लाइन इनके बारे में ज्यादा लोगों ने पढ़ा। सिर्फ इतना ही नहीं वे दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में भी शामिल रहें। इस साल पीएम मोदी ने कई बड़े और अहम फैसले लिए, जिसे भारत के साथ पूरी दुनिया के लोगों ने खूब सराहा।

आइए हम आपको बताते हैं साल 2016 में पीएम मोदी के 5 बड़े फैसले

  1. नोटबंदी से भ्रष्टाचारियों को झटका

8 नवंबर को प्रधानमंत्री ने इस साल का सबसे बड़ा फैसला लिया। उन्होंने भ्रष्टाचारियों और कालेधन पर लगाम लगाने के लिए 500 और 1000 के पुराने नोट को बंद कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश को कालेधन और भ्रष्टाचार के मुक्ति दिलाने के लिए उन्हें इतना कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इस अभियान में देश के लोगों से सहयोग भी मांगा।

2- सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को डराया

उरी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार की चौतरफा आलोचना होने लगी। लेकिन मोदी सरकार ने एक फैसला लिया, जिससे न सिर्फ आलोचना करने वाले शांत हो गए, बल्कि आतंकवाद का संरक्षक पाकिस्तान भी घबरा गया। पीएम मोदी के इशारे पर भारतीय सेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। इस अभियान को सर्जिकल स्ट्राइक के नाम से जाना जाता है। इस बात की जानकारी 29 सितंबर को लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया है।

3- स्वतंत्रता दिवस पर बलूचिस्तानका जिक्र कर पाकिस्तान को चेताया

इस साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से पाकिस्तान द्वारा अधिकृत बलूचिस्तान का जिक्र किया। जिसके बाद पाकिस्तान बुरी तरह घबरा गया। दरअसल बलूचिस्तान में पाकिस्तान अपने सेना द्वारा वहां के लोगों को अतिअत्याचार करता है। उसके बाद बलूचिस्तान के लोगों ने पीएम मोदी ने मदद मांगी थी। जिस पर पीएम मोदी ने लाल किले से बलूचिस्तान का जिक्र किया। इतना ही नहीं मोदी के स्वागत ने बलूचिस्तान मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचना दे दी।

4- चाबहार पोर्ट समझौताः ईरान के साथ नई दोस्ती की शुरूआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश नीति को लेकर काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। ऐसे में उन्होंने ईरान के चाबहार पोर्ट समझौता कर ईरान के साथ दोस्ती को एक नया अध्याय दिया। पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने समझौते पर दस्तखत किए। सिर्फ इतना ही नहीं, चाबहार को विकसित करने के लिए भारत, अफगानिस्तान और ईरान के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ। इस समझौते से पीएम मोदी ने एक तीर ने दो निशाने साध लिए। पहला मध्य देशों के साथ अच्छा संबंध तो दूसरा पाकिस्तान को साधना। इस समझौते के बाद पाकिस्तान बुरी तरह तिलमिला गया था।

5- रेल बजट की परंपरा को किया खत्म

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 21 सितंबर 2016 को रेल बजट को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। मोदी सरकार ने 92 साल पुरानी रेल परंपरा को खत्म कर दिया। इसके साथ ही रेल बजट को आम बजट में मिला दिया गया।

यानि कि अगले साल अब रेल बजट नहीं आएगा। यह आम बजट के साथ ही पेश किया जाएगा।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • कविता ‘एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित’

    • गणेश चतुर्थी: आज घर पधारेंगे गजानन, ऐसे करें पूजा पाठ

    • एक किलो मीट 3 लाख रुपए और 80 हजार रुपए में बिक रहा दूध

    • स्वामी विवेकानंद जयंती:PM मोदी ने किया नमन ,आज मनाया जएगा 'युवा दिवस'

    • शहीद की अंतिम विदाई में लोगों ने राह पर बिछाए फूल