Headline


फिल्म बाटला हाउस ने तीसरे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

Medhaj News 18 Aug 19,21:09:31 Special Story

जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘बाटला हाउस’ ने तीसरे दिन रफ्तार पकड़ी है। थर्ड डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की अगर बात करें तो फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है। वीकेंड होने के बावजूद फिल्म ‘बाटला हाउस’ ने केवल 9.50 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन के मुकाबले फिल्म ने तीसरे दिन 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अगर टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 31.50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन 15.55 करोड़, दूसरे दिन 8.84 करोड़ और तीसरे दिन 9.50 के आसपास की कमाई की है।





ये आंकड़े बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक बताए जा रहे हैं। फिल्म में एक्टिंग की अगर बात करें तो वह दोनों ही एक्टर्स ने काबिले तारीफ की है। जॉन अब्राहम एक पुलिसकर्मी का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं, मृणाल ठाकुर ने जॉन अब्राहम की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ से बाटला हाउस का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला था। जिसकी फिक्र किए बिना जॉन ने अपनी फिल्म 15 को ही रिलीज की।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl