जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
हाई अलर्ट पर चल रहे जम्मू में गुरुवार को एक बस स्टैंड पर ब्लास्ट होने से 18 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे इलाके को खाली कराकर जांच शुरू कर दी गई है। यह धमाका बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में हुआ है | हालांकि किसी भी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है | इस धमाके में कई लोग घायल हो गए हैं | मिली जानकारी के मुताबिक धमाके में घायल लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है | अभी तक इस धमाके में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है | यह धमाका दोपहर करीब 12 बजे हुआ | धमाके में चाइनीज ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया है।
बताया जा रहा है कि पहले भी यह इलाका आतंकियों के निशाने पर रहा है। फिलहाल घटनास्थल को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया है और जांच की जा रही है। इस धमाके का मकसद सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था। ऐसे में प्रशासन की ओर से आगाह किया गया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। ग्रेनेड धमाका इतना जबर्दस्त था कि आसपास की कई बसों को भी नुकसान पहुंचा है।

