OnePlus 7T और OnePlus TV को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा
OnePlus 7T और OnePlus TV को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों प्रोडक्ट के लिए वनप्लस आज शाम नई दिल्ली में लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले OnePlus ने अपने वनप्लस 7टी हैंडसेट के बारे में कई जानकारियां दी हैं। नया स्मार्टफोन वनप्लस 7 का अपग्रेड है। यह नए बैक पैनल के साथ आएगा। वनप्लस 7टी और वनप्लस टीवी का लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे आयोजित होगा। संभव है कि वनप्लस इस इवेंट में वनप्लस 7 प्रो के अपग्रेड वनप्लस 7टी प्रो को भी उतारे। इसके अलावा वनप्लस टीवी को अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान पहली बार बिकेगा। वनप्लस 7टी के लॉन्च इवेंट को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। OnePlus ने अपनी वनप्लस 7टी की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
हालांकि, स्मार्टफोन की कीमत वनप्लस 7 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के दाम 32,999 रुपये के आसपास होगी। वनप्लस टीवी की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने गैजेट्स 360 को बताया था कि यह मी टीवी मॉडल के इतना सस्ता नहीं होगा। लेकिन सोनी और सैमसंग ब्रेंड की कीमतों से थोड़ा कम ज़रूर होगा। यह भी साफ है कि वनप्लस 7टी और वनप्लस टीवी की बिक्री भारत में अमेज़न इंडिया की साइट पर होगी। वनप्लस 7टी की तरह वनप्लस ने अपने पहले स्मार्ट टीवी के भी कई टीज़र्स ज़ारी किए हैं। OnePlus TV में 55 इंच का क्यूएलईडी डिस्प्ले और डॉल्बी विज़न सपोर्ट होगा। एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर चलने वाले इस स्मार्टफोन को तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है।


