Asus का गेमिंग फ़ोन ROG 2 लॉन्च, यह है इसकी कीमत
ताइवान(Taiwan) की टेक कंपनी Asus ने भारत में ROG Phone 2 लॉन्च कर दिया है। नई दिल्ली के एक इवेंट में इसे पेश किया गया। गौरतलब है कि ये ROG (Republic of Gaming) स्मार्टफोन का विस्तार है. ये स्मार्टफोन खास तौर पर गेमिंग यूजर्स के लिए है जो हेवी गेमिंग करते हैं। खास फीचर की बात करें तो इस बार फोन की डिस्प्ले 102Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। Asus (आसुस) का लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन है। Asus ROG Phone 2 में 120Hz एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 6,000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप है। बैक में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
Asus ROG Phone 2 के बेस वेरिएंट की कीमत 37999 रुपये है. इस वेरिएंट में आपको 8GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज मिलेगी। इस फोन की बिक्री भारत में 30 सितंबर से शुरू होगी। इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि फोन के रिटेल पैकेज में 10W QC 4.0 चार्जर और Aero case दिया गया है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। इस पैकेज के साथ आपको 30W ROG चार्जर दिया जाएग। इसके अलावा AeroActive Cooler और केस भी होंगे। इस गेमिंग स्मार्टफोन में 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और इसमें AMOLED पैनल का यूज किया गया है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 6 यूज किया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 855+ प्रोसेसर पर चलता है। लॉन्च ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट देगा, लेकिन इसके लिए आपको ICICI बैंक के कार्ड से खरीदारी करनी होगी।

