फेसबुक ने लॉन्च किया नया फीचर स्नैपचैट की तर्ज पर, जानिए कैसे करें इसे यूज
फेसबुक ने स्नैपचैट जैसा एक फीचर पेश किया है, इसके तहत फोटो और वीडियो को आप फ्रेम के जरिए डिजाइन कर पोस्ट कर सकते हैं। साथ ही कैमरा इफेक्ट टूल भी पेश किया है, इसके जरिए फेसबुक पर फोटो और वीडियो अपलोड करते वक्त आप इन्हें नए फ्रेम में लगा सकेंगे ताकि और भी बेहतर लगे।
गौरतलब है कि इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको फोटो मोबाइल ऐप पर ही अपलोड करनी होगी।
इसे भी पढ़ें- अपने WhatsApp को ज्यादा सिक्योर करने के लिए करिए ये काम!
बेहतर रिजल्ट्स के लिए पहले इमेज बैकग्राउंड के साथ पीएनजी फॉर्मेट में सेव करें। इसके बाद इसे फेसबुक पर अपलोड करेंगे तो आपको कई टेंपलेट में से कई एक चुनने को मिलेगा। यहां आप पोर्ट्रेट और लैंडस्केप मोड पर प्रिव्यू भी देख सकेंग।
खास बात यह है कि आपका फ्रेम कितने लोगों ने यूज किया व कितना पॉपुलर हो रहा है, उसे ऐनालिटिक्स के जरिए ट्रैक कर सकते हैं।
हालांकि, ऐसा लगता है कि यह पर्सनल यूज के लिए नहीं है। इसके कस्टम जियोफिल्टर और फ्रेम किसी खास इवेंट्स के लिए बनाए गए लगते हैं। उदाहरण के तौर पर किसी की शादी या कोई पार्टी हो तो उसमें ये अच्छे से काम करेगा। इस फीचर को बिजनेस पेज, ब्रांड कंपनियों के प्रोमोशन के लिए भी यूज कर सकते है।
इसे भी पढ़ें- खुशखबरी! अब व्हाट्सएप के बाद हाईक पर करें वीडियो चैट
हाल ही में फेसबुक मैसेंजर पर मल्टीपेल्यर ऑनलाइन गेममिंग शुरू की थी। फेसबुक हर बार किसी नये फीचर्स के साथ लोगों के सामने आता है,जिसमे कुछ फीचर्स हिट और कुछ फ्लाप हो जाते हैं, देखना होगा यह फीचर लोगों को पसंद आता है या नही!
