Headline



सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड फ़ोन की लॉन्चिंग आज भारत में

Medhaj News 1 Oct 19,16:25:03 Science & Technology

Samsung Galaxy Fold को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को बीते हफ्ते ही अमेरिकी मार्केट में उपलब्ध कराया गया था। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इवेंट में सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह बेहद ही अनोखा फोल्डेबल फोन है और कंपनी के लिए पहला ऐसा प्रोडक्ट है। फोल्ड नहीं होने पर इसमें टैबलेट के जितनी बड़ी स्क्रीन मिलती है। फोल्ड होने पर एक छोटी सेकेंडरी स्क्रीन इस्तेमाल में लाई जा सकती है। गैलेक्सी फोल्ड की कीमत और उपलब्धता का ऐलान इसी इवेंट में होगा। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड का दाम भारत में 1,40,000 रुपये से ऊपर हो सकता है। हैंडसेट में 7.3 इंच (1536x2152 पिक्सल) का इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले डायनेमिक एमोलेड पैनल है, इसके अलावा 4.6 इंच (840x1960 पिक्सल) का सुपर एमोलेड पैनल है। स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (यूएफएस 3.0) है।





माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव नहीं होगा। Samsung Galaxy Fold में दो बैटरी दी गई हैं जिन्हें फोन के दो साइड में जगह मिली है। दोनों बैटरी की संयुक्त एनर्जी 4,380 एमएएच है। Samsung Galaxy Fold में कुल 6 कैमरे हैं जिसमें से तीन फोन के पिछले हिस्से में हैं और दो फ्रंट में। फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, दूसरा 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा जो डुअल पिक्सल एफ, ओआईएस से लैस है और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हैं जो पीडीएफ, ओआईएस, अपर्चर एफ/2.4 और 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा। फ्रंट पैनल पर 10 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का आरबीजी डेप्थ कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.9 है। इसके साथ 10 मेगापिक्सल का कवर कैमरा है। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर चलता है। यूजर 7.4 इंच के बड़े डिस्प्ले पर एक साथ तीन ऐप्स को चला सकेंगे।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?