सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो तुरंत जान लीजिए आज के रेट

Medhaj News 12 Sep 19,23:46:22 Science & Technology

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई मजबूती और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमतें गिरने से घरेलू सर्राफा बाजार में सोने (Gold Silver Rates Today) की कीमतों में गिरावट की हैट्रिक लग गई है | दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को 10 ग्राम सोने (Gold Price) के दाम 38,849 रुपये से गिरकर 38,775 रुपये पर आ गए है | वहीं, इस दौरान चांदी में (Silver Price) 10 रुपये की मामूली गिरावट आई है | एक्सपर्ट्स का कहना है कि विदेशी बाजारों में कीमतें बहुत तेजी से गिरी है | साथ ही, अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से रुपये में मजबूती लौटी है |





इसी वजह से सोने की कीमतें गिर रही है | आपको बात दें कि सोमवार से अब तक सोने की कीमतें 572 रुपये लुढ़क गई है | दिल्ली में 24 कैरट (99.9 प्रतिशत शुद्धता) सोने का भाव 74 रुपये की गिरावट के साथ 38,775 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है | चांदी में भी मामूली दस रुपये की गिरावट आई और यह 48,590 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई | HDFC सिक्योरिटी के कमोडीट एक्सपर्ट कहना है कि सोने के खरीदार त्योहारी और शादी ब्याह के सीजन की मांग से पहले इसकी कीमतों में कुछ ‘करेक्शन’ का इंतजार कर रहे हैं | हालांकि, गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,490 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl