प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1999 के युद्ध में खुद गए थे कारगिल जवानो का हौसला बढ़ाने
1999 में हुए कारगिल युद्ध में जवानो की वीरता और साहस को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समय की अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है। पीएम मोदी ने भी करगिल विजय दिवस पर शहीदों को याद किया और 1999 में करगिल युद्ध के दौरान की अपनी कश्मीर दौरे की तस्वीरें साझा की हैं। पाकिस्तान को धूल चटाते हुए भारत ने हिमालय की चोटी पर अपना झंडा फहराया था।
'साल 1999 में करगिल युद्ध के दौरान मुझे करगिल जाने और अपने देश के वीर सिपाहियों के साथ एकजुटता दिखाने का सुनहरा मौका मिला था। यह वो समय था, जब मैं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अपनी पार्टी के लिए काम कर रहा था। करगिल की यात्रा और सैनिकों के साथ बातचीत के अनुभव को मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा।'
मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य किये है जिनमे से देश के सैनिको का बलिदान का सम्मान नेशनल वॉर मेमोरियल भी है। नेशनल वॉर मेमोरियल भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली के इंडिया गेट के पास अपने सशस्त्र बलों को सम्मानित करने के लिए बनाया गया है।बता दे इससे पहले किसी भी सरकार ने अबतक यह काम नहीं किया था। मोदी की सरकार में कई काम हुए जो पिछली किसी भी सरकार में नहीं हुए थे जैसे कि भारत को खुले में शौच से मुक्त करना, स्वच्छ भारत अभियान आदि । मोदी सरकार ने आगे बढ़कर देश के सैनिको के लिए OROP को भी मंजूरी दी । प्रधानमंत्री मोदी को इस बात के लिए पूरा श्रेय दिया जाना चाहिए कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में ही युद्ध स्मारक का निर्माण सुनिश्चित किया। इसी वर्ष 25 फरवरी को इसका औपचारिक उद्घाटन हुआ था। यहां मोदी इसलिए भी सराहना के पात्र हैं, क्योंकि स्वतंत्र भारत में ऐसे युद्ध स्मारक की मांग तबसे हो रही थी जब सत्ता के शीर्ष पर नेहरू विराजमान थे।





