Headline


PM मोदी को प्रतिष्ठित ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Medhaj News 25 Sep 19 , 06:01:39 Power and Infrastructure

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) को प्रतिष्ठित ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड (Global Goalkeepers Award) से सम्मानित किया गया | ये अवॉर्ड उन्हें सफल स्वच्छता अभियान के लिए दिया गया है | बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill and Melinda Gates Foundation Award) की तरफ से उन्हें ये सम्मान खुद बिल गेट्स ने दिया | पीएम मोदी ने कहा - ऐसे अनेक जनआंदोलन आज भारत में चल रहे हैं | मुझे 1.3 बिलियन भारतीयों के सामर्थ्य पर पूरा विश्वास है | मुझे विश्वास है कि स्वच्छ भारत अभियान की तरह बाकी मिशन भी सफल होंगे | आज मुझे इस बात की भी खुशी है कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता का जो सपना देखा था, वो अब साकार होने जा रहा है | गांधी जी कहते थे कि एक आदर्श गांव तभी बन सकता है, जब वो पूरी तरह स्वच्छ हो |





आज हम गांव ही नहीं, पूरे देश को स्वच्छता के मामले में आदर्श बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं | प्रधानमंत्री के मुताबिक, जब एक लक्ष्य और मकसद को लेकर काम किया जाता है तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है | उन्होंने कहा - महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मुझे ये अवार्ड दिया जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है | ये इस बात का प्रमाण है कि अगर 130 करोड़ लोगों की जनशक्ति, किसी एक संकल्प को पूरा करने में जुट जाए, तो किसी भी चुनौती पर जीत हासिल की जा सकती है | बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की तरफ से रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में ग्रामीण स्वच्छता बढ़ने से बच्चों में दिल की बीमारी की समस्या कम हुई हैं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl