AAP विवाद : मनीष सिसोदिया बोले, अलका लांबा से इस्तीफा नहीं मांगा गया
दिल्ली विधानसभा के सत्र में प्रस्ताव में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर हुए बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजीव गांधी के प्रस्ताव विवाद को लेकर शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राजीव गांधी प्रस्ताव में नाम नहीं था। उन्होंने बताया कि जो मूल लेख दिल्ली विधानसभा में पेश किया गया था, पूर्व प्रधानमंत्री के संबंध में पंक्तियां उसका हिस्सा नहीं थीं। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अलका लांबा से कोई इस्तीफा नहीं मांगा गया है, कोई इस्तीफा नहीं दे रहा है।
Manish Sisodia, Delhi Deputy Chief Minister on Alka Lamba: No resignation has been sought and from no one, all these are rumours pic.twitter.com/r2SCb4Bg8F
— ANI (@ANI) December 22, 2018
इससे पहले की शुक्रवार को ‘भारत रत्न’ वापस लेने की मांग वाले प्रस्ताव पर आप विधायक अलका लांबा ने इसका विरोध करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह विधायक पद से इस्तीफ़ा देने जा रही हैं। लांबा ने ट्वीट कर कहा, ''आज दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी को दिया गया भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिये, मुझे मेरे भाषण में इसका समर्थन करने को कहा गया, जो मुझे मंजूर नहीं था, मैंने सदन से वॉक आउट किया। अब इसकी जो सज़ा मिलेगी, मैं उसके लिये तैयार हूं।''

अलका लांबा ने कहा, “मुझे बाद में जब प्रस्ताव पारित होने की जानकारी मिली तो मैंने इस पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से बात की।” उन्होंने बताया, “केजरीवाल ने मुझसे विधायक पद से इस्तीफा देने को कह दिया है। इसलिए मैं पार्टी प्रमुख के आदेश का पालन करते हुए इस्तीफा देने जा रही हूं।”
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि केजरीवाल जी क्या आप नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देंगे।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि जो मूल लेख दिल्ली विधानसभा में पेश किया गया था, पूर्व प्रधानमंत्री के संबंध में पंक्तियां उसका हिस्सा नहीं थीं. साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक सदस्य का हस्तलिखित संशोधन प्रस्ताव था जिसे इस प्रकार से पारित नहीं किया जा सकता। आप विधायक जरनैल सिंह ने इस प्रस्ताव को पेश करते वक्त राजीव गांधी के नाम का जिक्र किया साथ ही मांग की कि सिख विरोधी दंगे को उचित ठहराने के लिए कांग्रेस नेता से भारत रत्न वापस लिया जाए।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राजनिवास गोयल ने सफाई देते हुए कहा की जो प्रस्ताव दिया गया उसमें राजीव गांधी जी का नाम नहीं था। आप विधायक जरनैल सिंह ने अपने भाषण में इसका जिक्र किया, लोग भावनाओं में बह जाते हैं।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...
