Kumbh 2019

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती पर प्रदेशवासियो को बधाई दी

Medhaj News 12 Jan 19 , 06:01:39 Power and Infrastructure

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती पर प्रदेशवासियो एव विशेष रूप से युवाओ को बधाई दी है उन्होंने विवेकानन्द जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा की एक युवा सन्यासी के रूप में भारतीय संस्कृति एव सभ्यता की महक विदेशो तक बिखेरने वाले स्वामी जी साहित्य , दर्शन और इतिहास के [प्रकाण्ड विद्वान थे | उन्होंने कहा की स्वामी जी की जयन्ती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है |





आज यहाँ जारी एक बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 25 वर्ष की आयु में सन्यास ग्रहण करने वाले स्वामी विवेकानन्द जी का जन्म कोलकाता में 12 जनवरी , 1863 को हुआ था | संत रामकृष्ण परमहंस के मुख्य शिष्य के रूप में उन्होंने भारत के आध्यात्मिकता से परिपूर्ण दर्शन को विश्व जगत के समक्ष पूरी तार्किकता एव प्रमाणो के साथ प्रस्तुत किया | उन्होंने ने कहा की स्वामी विवेकानन्द जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा |



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने युवाओ से स्वामी विवेकानन्द जी के भाषणों एव लेखन को अधिक से अधिक पढ़ने तथा उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आहवान किया है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ