Headline

Kumbh 2019

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' का गाना 'मुंबई दिल्ली दियां कुड़ियां' रिलीज

Medhaj News 24 Apr 19 , 06:01:39 Power and Infrastructure

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' का गाना 'मुंबई दिल्ली दियां कुड़ियां' रिलीज हो चुका है | इस गाने में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडेय साथ में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं | विशाल-शेखर की इस शानदार कंपोजिशन के बोल वायु ने लिखे हैं और विशाल डडलानी, देव नेगी, पायल देव ने इसे मिलकर गाया है | इस गाने में टाइगर श्रॉफ के कमाल के स्टेप्स देखकर इंप्रेस हो रहे हैं तो जान लें कि ये काम रेमो डिसूजा ने किया है | वैसे ही टाइगर अपने डांसिंग टैलेंट के लिए मशहूर हैं और रेमो ने ऐसे स्टेप्स की मैचिंग बैठाई है कि गाना जबरदस्त लग रहा है |





गाने की वीडियो में तीनों ही स्टार्स एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं | यह गाना पिछली 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के 'राधा तेरी चुनरी' की ही तरह एक पार्टी टाइप गाना बनाया गया है | जल्द पता चल ही जाएगा कि बढ़िया पार्टी फील दे रहा ये गाना मुंबई दिल्ली की लड़कियों को कितना पसंद आता है | इस फिल्म के जरिए दो नए चेहरे बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं | इनमें पहला नाम है चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय और दूसरी नाम तारा सुतारिया है | दो नए सितारों की कई उम्मीदें लेकर आ रही ये फिल्म 10 मई को रिलीज होने वाली है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही