देश के सभी CBSE स्कूल होंगे सौर ऊर्जा से रोशन
देश के सभी CBSE स्कूलों अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। स्कूलों को अब बिजली खर्च में कमी लानी होगी। प्रदुषण घटाने में योगदान देना होगा व ऊर्जा के गैरपारम्पारिक स्त्रोत को बढ़ावा देना होगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों को परिसर में धीरे-धीरे पैनल लगाने का आदेश दिया है।
CBSE के स्कूल भारत सहित दुबई, शारजाह, नेपा, श्रीलंका और सिगांपुर समेत कई और स्थानों में भी स्थित है। देश में लाखों स्कूल है, जिनमें सरकारी, केन्द्रीय विद्यालय, निजी और पब्लिक स्कूल भी सम्मलित हैं। इन स्कूलों में पढ़ाई के दौरान टीवी-प्रोजेक्टर, कम्प्यूटर, प्रयोगशाला, दफ्तर, कक्षाओं और गलियारों, परिसर में बिजली का उपयोग होता है, जिससे वक्त के साथ स्कूलों में बिजली की खपत बढ़ रही है।
इसे भी पढ़ें-पुलिसकर्मी ने चौकी में किया किशोरी के साथ रेप, पिता की सदमें से मौत
CBSE के उप सचिव ने सभी स्कूलों को सौर ऊर्जा पैनल लगाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि देश में हाइड्रो पावर जनित बिजली पर निर्भरता बढ़ रही है। इसके उत्पादन सिर्फ पानी से मुमकिन है। और पानी भी बढ़ती किल्लत के चलते ऊर्जा के गैर पारम्परिक स्त्रोत को अपनाना जरूरी है। इसलिए स्कूलों को परिसर में सौर ऊर्जा संयत्र लगाने होंगे।
CBSE के जुड़े कई स्कूलों के परिसरों में सौर ऊर्जा पैनल लगाए गए है। अजमेर में मयूर और कुछ एक स्कूलों ने उच्च क्षमता के सौर पैनल लगाए हैं। देश के अन्य राज्यों में भी स्कूलों ने सौर पैनल लगाए है।
