Warning: include(meta_tag.php): failed to open stream: No such file or directory in /home/medhajnews/public_html/news.php on line 45

Warning: include(): Failed opening 'meta_tag.php' for inclusion (include_path='.:/usr/lib/php:/usr/local/lib/php') in /home/medhajnews/public_html/news.php on line 45

CBSE ने स्कूलों को दी सलाह, सौर ऊर्जा की तरफ दे ध्यान

मेधज न्यूज  |  India  |  30 Aug 17,18:15:46  |  

CBSE ने स्कूलों से गुजारिश करते हुए कहा है कि बिजली के पंरपरागत स्त्रोतों की बजाय अक्षय ऊर्जा के स्त्रोतों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए। बोर्ड ने सुझाव देते हुए कहा है कि CBSE स्कूल अपने भवनों की खाली पड़ी छतों पर सोलर पैनल लगाएं। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे स्कूल में हर दिन प्रयोग होने वाली ज्यादा से ज्यादा बिजली का उत्पादन स्वंय करें और देश में सौर ऊर्जा का प्रचलन बढ़ाने के लिए भागीदारी दें।

गौरतलब है कि प्रशासन के लोग भी लगातार आम जनता से व्यवसायी वर्ग से सौर ऊर्जा पर आधारित उपकरणों के प्रयोग पर जोर दे रहा है। सार्वजनिक व निजी सहित बड़े भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की बात कही जा रही है। इसी बीच केंद्रीय बोर्ड ने CBSE प्रणाली से संचालित स्कूलों में भी अक्षय ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए कवायद शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें-सरकार की तर्ज पर अब कई कंपनियां भी दे रही सोलर पार्टनर बनने का मौका

CBSE ने अपने दिशा-निर्देश में पालक व बच्चों की भुमिका को सुनिश्चित करने की तरफ जोर दिया है। बोर्ड का कहना है कि स्कूलों को जितना भी हो सके सौर ऊर्जा से बनी बिजली का प्रयोग करना चाहिए, ताकि बिजली के बिल में कमी आए। इसके साथ रही बढ़ते प्रदुषण पर चिंता जताते हुए बोर्ड ने कहा सौर ऊर्जा का प्रयोग पर्यावरण के लिए भी उचित है।