फिल्म 'भारत' को मिल रहा है फैंस का बेइंतेहा प्यार
सलमान खान की फिल्म 'भारत' को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का बेइंतेहा प्यार मिल रहा है | पहले दिन बंपर ओपनिंग हासिल करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई की है | हालांकि पहले दिन के मुकाबले फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में गिरावट आई है | फिल्म ने दूसरे दिन करीब 31 करोड़ की कमाई की है | शुरुआती दो दिन की कमाई मिलाकर फिल्म ने अब तक 73.30 करोड़ की कमाई कर ली है | जहां फिल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़ की शानदार कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन गिरावट के साथ फिल्म ने 31 करोड़ रुपए कमाए हैं |
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अभी और भी ज्यादा उछाल मिलने की उम्मीद है | फिल्म बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी और छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला लेकिन अगला ही दिन वर्किंग होने के कारण फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई | इस वीकेंड फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल दर्ज की जा सकती हैं | भारत को सिर्फ जर्मनी में 43 लोकेशन्स पर रिलीज किया गया है और 60 स्क्रीन्स दी गई हैं | जो कि अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है |

भारत ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है | पहले दिन की कमाई से सलमान खान ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है | इस प्यार के लिए सलमान खान ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है | सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा - मेरे करियर का सबसे बड़ा ओपेनिंग देने के लिए आप सभी का शुक्रिया | लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी और गर्व तब हुआ जब फिल्म के दौरान राष्ट्र गान बजने पर हर कोई सम्मान करते हुए खड़ा हो गया | देश के लिए इससे बड़ा सम्मान कुछ नहीं हो सकता है | जय हिंद भारत |






















