फिल्म 'कबीर सिंह' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनी

अभिनेता शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है | कमाई के मामले में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है | इस फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानि बुधवार को भी अच्छी कमाई की | घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 246 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है | इससे पहले कमाई के मामले में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' नंबर पर काबिज थी जिसकी कुल लाइफ टाइम कमाई 245 करोड़ है | अब 246 करोड़ कमाकर कबीर सिंह ने इस फिल्म को पीछे छोड़ दिया है| फिल्म को देखने अब भी लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं |
साल की पांच बड़ी फिल्मों की कमाई
1. कबीर सिंह- 246.28 करोड़ [still running]
2. उरी 245.36 करोड़
3. भारत- 211.07 करोड़
4. केसरी- 154.41 करोड़
5. टोटल धमाल- 154.23 करोड़
कबीर सिंह को मिले फैंस से बेइंतेहा प्यार के लिए शाहिद कपूर ने शुक्रिया अदा किया है | शाहिद कपूर ने लिखा - आप सभी का प्यार बहुत ज्यादा है, कबीर सिंह की गलतियों को माफ करके इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया | शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है | ये फिल्म साउथ इंडियन फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का आधिकारिक रीमेक है |