फिल्म सुपर 30 का ट्रेलर रिलीज, राजा वही बनेगा जो हकदार होगा
फिल्म सुपर 30 के नए पोस्टर के बाद इसका ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है। फिल्म सुपर 30 का ट्रेलर दमदार है जिसमें यह दर्शाया गया है कि विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार जरुरतमंद बच्चों को एक शिक्षक पढ़ाई करवाने का बीड़ा उठाता है। और वह उन बच्चों को खुदके पैरों पर खड़े होने का संकल्प दिलाते हुए उन्हें जीवन में कुछ कर गुजरने की राह दिखाता है।हाल ही में कुछ दिन पहले फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर की लिंक को शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा है सभी सुपरहीरो कैप नहीं पहनते। एक आइडिया ही नेशन को बनाता है। लोग होते हैं जो आइडिया को एम्पॉवर करते हैं। ऐसी ही एक स्टोरी को भारत के हार्टलेंड से प्रस्तुत करने जा रहे हैं। 2 जून को फिल्म का नया पोस्टर जारी करके रितिक ने बताया था कि इसका ट्रेलर 4 जून को आ रहा है।
यह फिल्म मैथमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है जो कि Super30 नामक कार्यक्रम चलाते हैं। यहां पर गरीब और जुझारू बच्चों को आईआईटी परीक्षा में सफल नंबरों से उत्तीर्ण करने की शिक्षा दी जाती है। फिल्म की तो सुपर 30 में ऋतिक के अलावा टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। मृणाल इससे पहले टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में काम कर चुकी हैं। 'सुपर 30' उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी। इन दोनों के अलावा पंकज त्रिपाठी, नंदिश सिंह संधू, विरेंद्र सक्सेना और अमित साध जैसे कलाकार भी इस फिल्म में दिखाई देंगे।






















