सनी हमेशा की तरह इस बार भी इस फिल्म में पावरफुल परफॉर्मेंस देते नजर आए
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साले साहब और डिंपल कपाड़िया के भतीजे करन कपाड़िया आज(3 मई) को फिल्म पर्दे पर दस्तक दे चुके हैं | 'ब्लैंक' नाम से आई इस फिल्म में करन के साथ सनी देओल अहम रोल में हैं | बीजेपी ज्वाइन करने के बाद ये सनी देओल की पहली फिल्म है जो पर्दे पर आ रही है | इस फिल्म में लीड एक्टर तो करन कपाडिया ही हैं लेकिन सनी देओल का किरदार भी कुछ कम नहीं है | इस फिल्म में सनी देओल के किरदार की सबसे खास बात ये है कि वो ना तो सपोर्टिंग रोल में हैं, ना ही कैमियो कर रहे हैं और ना ही इस फिल्म में उनका गेस्ट एपियरेंस है |
मान सकते हैं कि वो इस फिल्म में सेकेंड लीड के तौर पर दिखाई देंगे | सनी देओल इस फिल्म में इंटेलिजेंस ब्यूरो के हेड का किरदार निभा रहे हैं | शुरुआती रिव्यूज़ में कहा जा रहा है कि सनी हमेशा की तरह इस बार भी पावरफुल परफॉर्मेंस देते नजर आए हैं | इसे अलावा डेब्यू कर रहे करन को भी तारीफें मिल रही हैं | उन्होंने एक्शन फिल्म से डेब्यू करने की सोची और इसे बखूबी निभाया है | अब बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताएगी कि ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आई |

