Headline



एक बार फिर परेश रावल बड़े परदे पर हंगामा करने को तैयार

Medhaj News 24 Dec 19 , 06:01:39 Medhaj Corner

फिल्मी परदे से बहुत दिनों तक दूर रहे परेश रावल अब एक बार फिर आपको हँसाने आ रहे है। साल 2003 में आई प्रियदर्शन की अक्षय खन्ना, रिमी सेन, आफताब शिवदासानी, परेश रावल और सोमा आनंद स्टारर कॉमेडी फिल्म हंगामा ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। अब हंगामा 2 (Hungama 2) बनाई जा रही है जिसमें प्रियदर्शन एक अलग कहानी लेकर आ रहे हैं। आज इस कॉमेडी फिल्म हंगामा 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में परेश रावल के साथ शिल्पा शेट्‌टी, मीजान जाफरी और प्रनिता सुभाष नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर लग रहा है कि नई हंगामा में पुरानी वाली से सिर्फ परेश रावल को कास्ट किया गया है लेकिन इस बार हीरो की तरह। 'हंगामा 2' के पोस्ट को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।

बता दें कि परेश रावल के अपोजिट सोमा आनंद नजर आईं थी हालांकि इस बार शिल्पा शेट्‌टी परेश के साथ हंगामा मचाएंगी। हंगामा 2 का पोस्टर काफी फनी दिख रहा है। पोस्टर में शिल्पा परेश रावल की बाहों में दिख रही हैं तो वहीं मीजान जाफरी की बाहों में प्रनिता सुभाष मुस्कराते हुए पोज दे रही हैं।



पोस्टर को ट्वीट करते हुए परेश रावल ने लिखा है कि एक बार फिर हंगामा और कन्फूशन के लिए तैयार




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन