हिंदी में बात करना पाकिस्तान के पूर्व राजदूत को पड़ गया मंहगा, कहे डाली ये बातें

medhaj news 23 Oct 17,20:59:47 World
pakistan.jpg

हिंदी बोलना पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी को मंहगा पड़ गया। पाकिस्तान के न्यूज चैनलों पर इन दिनों इस मुद्दे पर खासी चर्चा हो रही है। पाकिस्तान मीडिया द्वारा हिंदी को हिंदुओं से जोड़ा जा रहा है। और सरेआम पूर्व राजदूत की बेइज्जती की जा रही है।

दरअसल भारत-अमेरिका संबंधों पर बोलते हुए हुसैन हक्कानी ने प्रेसिडेंट के लिए राष्ट्रपति और प्राइम मिनिस्टर के लिए प्रधानमंत्री शब्द का प्रयोग कर लिया। इसी बात पर पाकिस्तानी एंकर आमिर लियाकत नाराज हो गए और उन्होंने यहां तक कह दिया कि हक्कानी पिछले जन्म में हिंदू रहे होंगे।

आमिर ने कहा, ‘ऐसे लोगों को देखकर हिन्दुओं के पिछले जन्म के विश्वास पर यकीन हो जाता है। यह आदमी पिछले जन्म में किसी लक्ष्मी के घर पैदा हुआ होग।’ उन्होंने कहा इस दफा यह किसी मुस्लमान क घर पैदा तो हा गया, लेकिन इनका अंदाज लक्ष्मी और राकेश के घर पैदा होने वाले बच्चे जैसा ही है।

इसे भी पढ़ें-बांग्लादेश के दौरे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कहा म्यामांर को आतंकियों और आम आदमी में फर्क करना होगा

पाकिस्तानी एंकर आमिर अपने बयान में ना सिर्फ हिन्दुओं का अपमान करते नजर आ रहे हैं, बल्कि भाषाओं को भी धर्म की लकीर पर बांटने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि हुसैन हक्कानी 2002 से अमेरिका में रह रहे हैं। वो अमेरिका भारत संबंध और अमेरिका पाकिस्तान संबंध पर भी काम करते रहे हैं।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    loading...

    Similar Post You May Like