Headline


बालों से जुड़ीं ये 5 बाते हैं झूठ,जो आज तक आप मान रहे थे सच

Medhaj news 3 Oct 18,23:14:43 Lifestyle

सुंदर और आकर्षक बाल की ख्वाहिश भला किसे नहीं होती। इसके लिए लोग दादी के नुस्खों से लेकर तमाम हेयरट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इस सबसे भी कोई फायदा नहीं हुआ। क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की क्यों तमाम तरीके अपनाने के बाद भी आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलते।दरअसल हम बहुत सारी ऐसी हेयर टिप्स को फॉलो करते हैं जो सिर्फ मिथक हैं।उनमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।

आपने बहुत बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि इतना कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं किया करो। ये आपके बाल को ऑयली बनाता है। ये सब सुनने के बाद आप कंडीशनर का इस्तेमाल कम भी कर देते होंगे लेकिन सच्चाई इससे उलट है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह महज एक गलत धारणा के अलावा और कुछ भी नहीं है। आपके बालों को कंडीशनिंग की जरूरत होती है।अगर आप ऐसा सोचते हैं कि जल्दी जल्दी बाल धोने पर बाल कमजोर हो जाते हैं तो ऐसा नहीं है। आपको बता दें सिर गंदा होने पर बाल ज्यादा झड़ते हैं जबकि रेगुलर शैंपू करने से कम। जो लोग बाहर काम करते हैं या फिर जिन्हें पसीना ज्यादा आता है उन्हें रोजाना शैंपू करना चाहिए।

आपने देखा होगा मार्केट में कई शैंपू एक्स्ट्रा प्रोटीन होने का दावा करते हैं। हां हमारे बालों को प्रोटीन की जरूरत होती है, लेकिन वो आपको प्रोटीन युक्त शैंपू से नहीं मिलता, क्योंकि शैंपू बालों की बाहरी सतह को साफ करता है इसका प्रोटीन बालों के अंदर नहीं जाता। बालों के प्रोटीन के लिए आपको अपनी खान-पान में प्रोटीन युक्त चीजें शामिल करनी चाहिए।तेल लगाना हमारे बालों के लिए अच्छा होता है, लेकिन यह सही नहीं है कि रोजाना तेल लगाएं। यह हमारे बालों को भारी और गंदा कर देता है। कई बार आपने सुना होगा तेल लगाने से बाल लंबे होते हैं यह भी सिर्फ एक मिथक है। हां हेयर वॉश करने से कुछ देर पहले तेल लगाना अच्छा होता है। ये आपके बालों में लुब्रिकेशन और चमक लाने में मदद करता है।

बालों को लेकर सबसे गलत धारणा ये है कि बार-बार बालों में कैंची नहीं लगवानी चाहिए। याद रखें आप दादी, नानी के जमाने में नहीं जी रही हैं। इस भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते प्रदूषण में जरूरी है बालों की नियमित तौर पर कटिंग करवाएं। सामान्यत: बालों की 8-10 हफ्ते के बाद कटिंग करवा लेनी चाहिए।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया