5 मिनट देकर रहें पूरा दिन उत्साहित
आज के समय हर कोई चाहता है की वो हमेशा मोटीवेट रहे, क्योंकि अगर आप हर समय प्रेरित रहते है तभी तो आपके सारे काम अच्छे होंगे। लेकिन आज के समय की सबसे बड़ी बीमारी है डिप्रेशन य अवसाद। इसके लक्षण प्रत्यक्ष नहीं होते जैसे की आम बिमारियों के (खांसी, बुखार आदि) मगर जिस को लग जाती है तो आसानी से पीछा नहीं छोड़ती। अवसाद या डिप्रेशन का तात्पर्य मनोविज्ञान के क्षेत्र में मनोभावों संबंधी दुख से होता है। अवसाद की अवस्था में व्यक्ति स्वयं को लाचार और निराश महसूस करता है। उस व्यक्ति-विशेष के लिए सुख, शांति, सफलता, खुशी यहाँ तक कि संबंध तक बेमानी हो जाते हैं।
तो आखिर इससे कैसे बचे य फिर हमेशा कैसे उत्साहित रहे ताकि कोई भी बीमारी हमें छू तक न पाये। ऐसा नहीं है की यह सम्भव नहीं बस हमें प्रयत्न करते रहना है हर नहीं माननी है। हर व्यक्ति चाहता है कि वो हर वक्त मोटीवेट रहे और अपने सभी कार्य भली भाती पूर्ण करें, लेकिन मोटीवेट रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बाते हैं जो होनी बेहद आवश्यक है। मोटिवेशन के बिना कोई भी काम पूरा करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आप अपने जीवन में कोई अच्छा कार्य करें जिससे सभी लोग आपकी प्रशंशा करें तो उसके लिए आपको सबसे पहले मोटीवेट (Motivate) रहना और सकारात्मक सोच (Positive Thinking) रखना बेहद जरुरी है।
Motivate रहना तो बड़ा मुश्किल काम है यही सोच रहे है न आप। जी नहीं सही तरीके से हम हर समस्या का हल निकल सकते है। आज के विज्ञानं ने जो प्रगति की है वह इसका छोटा सा उदाहरण मात्र है। इंसान आज कहा नहीं पहुंचा है। फिर चाहे वह चाँद हो य मंगल। सब इंसान की हद में है। तो सही तरीके पर आते है आपने सुना ही होगा मनसा, वाचा, कर्मणा तो इसी फॉर्मूले का यूज़ करना है। पहले हमें मन से सारी प्रकृति में शुभ सन्देश भेजना है। इसके हमें कही जाने की जरूरत नहीं। हाँ वचन और कर्म करने के लिए हमें उचित स्थान पर जाना पड़ेगा। मगर मन की गति तो बहुत तेज़ है जहाँ सोचो वही पहुँच जाओगे। बस हमें सुबह उठकर 5 मिनट यह कार्य करना है की सारी श्रष्टि को शुभ आशीष और सौहार्द का वाइब्रेशन (तरंगे) भेजनी है। हम सबके लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है की आज समस्त प्राणीजन का मंगल हो और सभी अपने शुभ कार्यो में सफल हो। बस इतना सा कार्य आपका पूरा दिन मंगलमय कर देगा।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...




