Headline


पीएम मोदी का नौ दिनी उपवास शुरू,टीचर्स डे पर बच्ची ने पीएम से व्रत पर पूछा था सवाल

Medhaj news 10 Oct 18,21:58:28 Lifestyle

लोगों में सबसे ज्यादा उत्सुकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपवास को लेकर रहती है, जिससे अमेरिका भी हैरान हो गया था।नवरात्र में ज्यादातर श्रद्धालु पहले दिन (प्रतिपदा) और अंतिम दिन (नवमी) ही उपवास रखते हैं। वहीं पीएम मोदी पूरे नवरात्र व्रत रखते हैं। इस दौरान वह अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रम में भी सख्ती से उपवास के नियमों का पालन करते हैं। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नवरात्रि उपवास के दौरान दिन भर केवल सादा पानी या नींबू पानी ही पीते हैं। केवल शाम के वक्त वह नींबू पानी के साथ थोड़े से चुनिंदा फल ही खाते हैं। इस दौरान वह न तो कोई बावजूद इन दिनों वह पूरी ऊर्जा से अपने दैनिक काम-काज और व्यस्त कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्र व्रत को लेकर काफी समय पहले (गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए) अपने ब्लॉग पर लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि एक बार शिक्षक दिवस के मौके पर वह एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां मौजूद एक बच्ची (स्कूली छात्रा) ने उनसे पूछा था कि वह नवरात्रि में कैसे इतना कठोर उपवास रखते हैं और इस दौरान उन्हें इतना काम-काज करने की ताकत कैसे मिलती है। इस पर नरेंद्र मोदी ने उसे जवाब दिया था कि ये उपवास उन्हें कई वर्षों से ताकत और शक्ति प्रदान कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तकरीब 40 वर्षों से ज्यादा समय से नवरात्रि पर नौ दिन का उपवास रख रहे हैं। वहा वर्ष की दोनों नवरात्रि (चैत्र व शारदीय) पर इसी तरह से उपवास रखते हैं। इस दौरान वह थोड़ा सा समय निकालकर पूजा-पाठ भी करते हैं। शारदीय नवरात्र में नवमी के दिन व्रत खत्म होने के बाद अगले दिन विजयदशमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू मान्यताओं के अनुरूप शस्त्र पूजन भी करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कठोर उपवास के बावजूद नवरात्र में ज्यादा काम करते हैं। आम दिनों में वह सुबह पांच बजे जागते हैं। नवरात्र में वह सुबह चार बजे ही जग जाते हैं। सुबह की शुरूआत वह मां दुर्गा की पूजा के साथ करते हैं। उपवास के दौरान भी वह नियमित योगा आदि करते रहते हैं। बताया जाता है कि पीएम मोदी नवरात्र में किसी नए कार्य की भी शुरूआत करते हैं। इसके लिए उन्हें आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा काम करना पड़ता है।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया