Headline


फिल्म ‘सुपर 30’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की, जाने कैसी है सुपर-30

Medhaj News 14 Jul 19,22:51:49 Lifestyle

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन सामान्य शुरुआत करने के बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी दिखाई दी है। दूसरे दिन फिल्म ने 18.19 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इससे पहले ‘सुपर 30’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 11.83 करोड़ के कलेक्शन के साथ अच्छी ओपनिंग की थी। हालांकि यह कलेक्शन उम्मीदों से थोड़ा कम था, लेकिन कंटेंट बेस्ड फिल्म का यह कलेक्शन भी अच्छी शुरुआत में गिना जाएगा। उसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने इसमें बढ़ोतरी की है। वहीं, जून के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' अभी भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में फिल्म का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। साथ ही अभिनेता आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म आर्टिकल-15 कलेक्शन की दौड़ में शामिल है।
कैसी है सुपर-30?
फिल्म के पहले भाग की सराहना दिल खोलकर की। साथ ही यह भी कहा कि इस फिल्म में हर गरीब घर की सच्चाई दिखाने का प्रयत्न किया गया है। फिल्म सुपर 30 के शुरुआती हिस्से में आनंद कुमार के कॉलेज के जीवन को दर्शाया गया है कि वह किस प्रकार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते हैं। फिल्म आपको अंत तक आपकी सीट से बांधे रखती है। यह फिल्म उन सभी लोगों के लिए हैं जो जीवन में संसाधनों की कमी के बाद भी अपनी इच्छाशक्ति के बल पर सफल होने का प्रयास करते रहते हैं।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में