Headline


81 वर्ष की उम्र में दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निधन

Medhaj News 20 Jul 19,22:08:56 Lifestyle

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर को दिल्ली में निधन हो गया | वह 81 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं | उन्हें आज सुबह दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था | मौजूदा समय में वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष थीं | बताया जा रहा है कि वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं | वहीं, हाल ही में शीला दीक्षित एआईसीसी में राष्ट्रीय राजधानी मामलों के प्रभारी पीसी चाको के साथ चल रहे मतभेदों के चलते सुर्खियों में आई थीं | कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ | उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की | शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं | बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी का हिस्सा भी रहीं | शीला दीक्षित को दिल्ली का चेहरा बदलने का श्रेय दिया जाता है | उनके कार्यकाल में दिल्ली में विभिन्न विकास कार्य हुए | शीला दीक्षित ने महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग में 5 साल (1984-1989) तक भारत का प्रतिनिधित्व किया | वह प्रधानमंत्री कार्यालय में 1986 से 1989 तक संसदीय कार्यराज्यमंत्री रहीं | साल 1998 के लोकसभा चुनावों में शीला दीक्षित को भारतीय जनता पार्टी के लाल बिहारी तिवारी ने पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में मात दी | बाद में वह मुख्यमंत्री बनीं | शीला दीक्षित गोल मार्केट क्षेत्र से 1998 और 2003 से चुनी गईं | इसके बाद 2008 में उन्होंने नई दिल्ली क्षेत्र से चुनाव लड़ा | शीला दीक्षित के दो बच्चे हैं- संदीप दीक्षित और बेटी लतिका सैयद | संदीप दीक्षित कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं |

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl