Kumbh 2019

गुरुनानक जयंती कल , क्यों मनाया जाता है ये पर्व, जानिए

medhaj news 22 Nov 18,17:51:26 Lifestyle

गुरु नानक जयंती के दिन गुरु नानक जी का जन्म हुआ था। वे सिख धर्म के पहले गुरु थे। इस जयंती को गुरु पर्व से भी माना जाता है। 15 अप्रैल 1469 को तलवंडी नामक स्थान पर जन्में गुरु नानक का जन्मदिन हिंदू पंचांग के हिसाब से कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन पड़ता है। इस बार यह 23 नवंबर को है। गुरु पर्व सिखों का सबसे महत्वपू्र्ण पर्वों में से एक है। इस दिन गुरु ग्रंथ साहिब में लिखे नानक देव की शिक्षाएं पढ़ी जाती हैं। गुरु नानक जी से संबंधित कुछ प्रमुख गुरुद्वारा साहिब जानें:

गुरुद्वारा कंध साहिब (गुरुदासपुर)

गुरुद्वारा गुरु का बाग

गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक

गुरुद्वारा हाट साहिब (कपूरथला)

गुरुद्वारा अचल साहिब (गुरुदासपुर)

23 नवंबर को सिक्खों के पहले गुरु नानकदेवजी की जयंती है। इस मौके पर हम आपको एक ऐसे गुरुद्वारे के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखने के लिए भारतीयों को दूरबीन की मदद लेनी पड़ती है। यह गुरुद्वारा पाकिस्तान के नारोवाल जिले में है और इसका नाम है करतारपुर साहिब। गुरु नानकदेवजी ने ही करतारपुर को बसाया था और यहीं उनकी मृत्यु भी हुई। यहीं गुरु नानकदेव की समाधि भी है। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब भारतीय सीमा से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर है।

गुरु नानकदेवजी ने लंगर की शुरुआत भी यहां से की। गुरु नानकदेवजी ने गुरु का लंगर ऐसी जगह बनाया, जहां पुरुष और महिला का भेद खत्म किया जा सके। यहां दोनों साथ बैठकर भोजन करते थे। करतारपुर गुरुद्वारा साहिब का भव्य निर्माण पटियाला के महाराजा सरदार भूपिंदर सिंह ने करवाया था। 1995 में पाकिस्तान सरकार ने इसकी मरम्मत कराई थी और 2004 में इसे पूरी तरह से संवारा गया।

अगर आप के पास पैसे कम हो तो सस्ते में घूमें ये देश

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा