रितिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' शानदार कमाई करते हुए
रितिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ की दहलीज तक पहुंच चुकी है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर 23.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो यह 98.75 करोड़ की कमाई कर चुकी है। boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे वीकेंड पर बेहतरीन कमाई करने वाली 'कबीर सिंह', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'टोटल धमाल' के बाद यह चौथी फिल्म बन चुकी है।
दूसरी वीक की कमाई 'गली बॉय' के दूसरे वीक की कमाई के लगभग बराबर है। फिल्म 'सुपर 30' की कहानी जाने-माने गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें रितिक रोशन लीड रोल में हैं। आनंद कुमार पटना के गणित के वैसे टीचर हैं, जिन्होंने निचले तबके के अति अभावग्रस्त कुशाग्र बच्चों को फ्री कोचिंग देकर आईएआईटी में उनके दाखिले का मार्ग प्रशस्त किया। 'सुपर 30' बच्चों की भूख, बेबसी और उनके अविष्कारों को विकास ने कहानी में इमोशनल ढंग से पिरोया है।


