Headline


यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा, 30 लोगों की मौत

Medhaj News 10 Jul 19 , 06:01:39 India

यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा में हुए जनरथ बस हादसे को 48 घंटे से अधिक बीत चुके हैं | 30 लोगों की मौत हो गई है तो दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है | अलग-अलग स्तर पर हादसे की जांच रिपोर्ट भी आ चुकी है | बस की ओवर स्पीड और ड्राइवर को झपकी आने की बात सामने आ रही है | मृतकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है | 17 यात्रियों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई है | वहीं मरने वालों में 12 यात्री ऐसे हैं जिन्हें इस तरह की कोई गंभीर चोट नहीं लगी है जिससे मौत हो सके, लेकिन जिस तरह से उनकी मौत की वजह सामने आई है वो खासी दहलाने वाली है |





आगरा के एसएन अस्पताल में सभी मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया गया था | पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार 12 यात्रियों की मौत दम घुटने और पेट में पानी भरने से हुई है | उनके शरीर पर लगी चोट ऐसी नहीं थी कि जिससे उनकी मौत हो सके | यह वो लोग थे जो मौके पर दम तोड़ चुके यात्रियों के बीच फंसे हुए थे | शरीर पर लगे निशान और पेट में पानी भरने की कहानी बताती है कि इन्हें हाथ-पैर चलाने तक का मौका नहीं मिला | यह लोगों के बीच में बुरी तरह से फंसे हुए थे | 12 यात्रियों में से कुछ ऐसे भी थे जो जल्दी ही बेहोश हो गए थे और बाद में धीरे-धीरे नाले का गंदा पानी उनके पेट में भर गया | पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर बताते हैं कि अगर इन 12 लोगों को ज़रा सी भी सांस लेने का मौका मिल जाता तो इनकी मौत नहीं होती | बस की खिड़कियों के शीशे बंद होने से भी इन्हें बाहर की हवा नहीं मिली | वर्ना बस का जो हिस्सा नाले में नहीं डूबा था वहां से उन्हें सांस लेने के लिए हवा मिल सकती थी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl