विशाखापट्टनम समुद्री जहाज में लगी भीषण आग, 29 क्रू मेंबर पानी में कूदे.
Medhaj News 12 Aug 19 , 06:01:39 India
आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में एक समुद्री जहाज में भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद 29 क्रू मेंबर पानी में कूद पड़े। इनमें से 28 को भारतीय तटरक्षक बलों ने रेस्क्यू कर दिया है। जबकि एक क्रू मेंबर लापता है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुई।
इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से भारतीय तटरक्षक बलों की टीम क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू कर रही है।































