दिसंबर तक कांग्रेस में 1 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य- प्रियंका गांधी वाड्रा
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस (Congress) को नए सिरे से स्थापित करने के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka gandhi vadra) ने नया रोडमैप तैयार किया है | इसके अनुसार उन्होंने इस साल दिसंबर तक कांग्रेस में 1 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है | प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के तत्काल बाद इसे लागू कर दिया जाएगा | बता दें कि पिछले चुनावों में यूपी में कांग्रेस को करारा झटका लगा है |
नए रोडमैप के अनुसार यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के तुरंत बाद जिला और शहर कमेटियां बनाने व नए सदस्य बनाने काम शुरू कर दिया जाएगा | 31 दिसंबर तक यूपी में कांग्रेस ने अपनी सदस्य संख्या एक करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है | कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि सक्रिय सदस्यों की संख्या भी कम से कम एक लाख होगी | उन्हें ब्लॉक, ग्राम स्तर व बूथ स्तर तक की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी |












