9 साल में पहली बार केदारनाथ में नवंबर में बर्फबारी
उत्तराखंड के बद्रीनाथ और केदारनाथ में पिछले तीन दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है | जिससे यहां तापमान माइनस 5 डिग्री तक पहुंच गया है | पिछले तीन दिन में यहां करीब डेढ़ फिट बर्फ गिरी है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीवाली के मौके पर केदारनाथ के दर्शन करने आ रहे हैं | लेकिन बर्फबारी के कारण यहां तैयारियां रुक गई है | बता दें कि पीएम मोदी अभी तक हुए केदारपुरी के कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे | मालूम हो कि यह पहला मौका है जब नवंबर के पहले हफ्ते में इतनी ज्यादा बर्फ गिरी हो | मौसम केंद्र ने उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में तेज हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है |
मौसम विभाग के अफसर के मुताबिक - पिछले दो दशको में यह केवल चौथा मौका है जब श्रीनगर में नवंबर में बर्फबारी हुई है। कश्मीर में 2004, 2008 और 2009 में नवंबर में स्नोफॉल हुआ। घाटी के कई जिलों में भी बर्फबारी हुई। बांदीपोरा के गुरेज में हिमस्खलन हुआ।
बहुत जल्द आ सकती है ठंड, हिमाचल प्रदेश में हो रही है जमकर बर्फबारी
एक ट्रैफिक अफसर के मुताबिक, बर्फबारी के चलते श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इसके चलते रास्ते में वाहनों की लंबी कतार बन गई है। कई इलाकों में बिजली की सप्लाई भी बाधित रही।श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी फ्लाइट की आवाजाही बंद रही। बर्फबारी के चलते घाटी में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिर गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में और कमी आने की बात कही है। कश्मीर की पीर की गली स्थित मुगल रोड से बर्फ में फंसे हुए 120 लोगों (ज्यादातर ड्राइवर) को बाहर निकाला गया। यहां 3 फीट तक बर्फबारी हुई थी। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां से राजौरी और पुंछ का संपर्क कट गया है।उत्तराखंड के बद्रीनाथ में एक इंच, केदारनाथ में 2.5 इंच, गंगोत्री-यमनोत्री में 2 इंच बारिश दर्ज की गई। मैदानी इलाकों में भी छिटपुट बारिश हुई। केदारनाथ में माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।






