Headline



15 अगस्त को लेकर दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और कड़ी की गई

Medhaj News 13 Aug 19 , 06:01:39 India

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद किसी तरह की आतंकी गतिविधि की आशंका से राजधानी में 15 अगस्त की सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आ रहे हैं | जहां न सिर्फ सीआईएसएफ के जवान, बल्कि मेट्रो स्टेशनों के बाहर दिल्ली मेट्रो पुलिस के जवान भी तैनात हैं, खासकर संवेदनशील मेट्रो स्टेशनों पर | स्वतंत्रता दिवस को लेकर मेट्रो में प्रवेश करने वाले यात्रियों को अलग-अलग प्वाइंट्स पर चेक किया जा रहा है | संवेदनशील मेट्रो स्टेशनों में एंट्री प्वाइंट पर डीएफएमडी लगाए गए हैं | जिसके बाद वहां पर एंट्री करने वाले यात्रियों की भी स्कैनर मशीनों से चेकिंग की जा रही है, उसके बाद उन्हें मेटल डिटेक्टर से भी चेक किए जाने के बाद ही स्टेशन के अंदर एंट्री दी जा रही है |





डीसीपी मेट्रो विक्रम पोरवाल ने 15 अगस्त और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देने के साथ सुरक्षा इंतजाम के बारे में डिटेल में जानकारी दी | उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करें | 15 अगस्त के आसपास यात्रियों को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। कंट्रोल रूम में डीएमआरसी सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट टीम मिलकर निगरानी कर रही है। पुरानी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन लाल किला जामा मस्जिद चांदनी चौक आईटीओ कश्मीरी गेट दिल्ली गेट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं | वहीं लाल किले पर 15 अगस्त की सुरक्षा के मद्देनजर पहली बार फेस रिकॉग्नाइजेशन कैमरे लगाए गए हैं | इन कैमरों की खासियत है कि इसमें हजारों तमाम ऐसे लोगों का डाटा और फोटोग्राफ अपलोड हैं, जिनसे सुरक्षा में सेंध लग सकती है | ऐसे में किसी भी संदिग्ध को लाल किले के आसपास देखते ही यह कैमरे अपने कंट्रोल रूम को अलर्ट भेज देगा | वहां तैनात सुरक्षा कर्मी उन चेहरों को कंट्रोल रूम में देखते ही नजदीकी सुरक्षा कर्मियों का अलर्ट करेंगे |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित