साधु-संतों ने किया पाकिस्तान के सेंधा नमक का बहिष्कार
भारत से व्यापारिक संबंध टूटने के बाद काशी के संतों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कमर कस ली है | अब संतों ने पाकिस्तान से आने वाले सेंधा (Rock Salt) नमक का बहिष्कार करने का ऐलान किया है | इसके लिए संतों ने शुक्रवार को एक आपात बैठक बुलाई थी | जानकारी के मुताबिक, नगवा स्थित दुर्गा मठ के दर्जनों दंडी स्वामियों ने बैठक के दौरान साध्वी गीताम्बरा ने संतों से कहा कि व्रत के दौरान फलाहार में प्रयोग होने वाले पाकिस्तान से आयातित सेंधा नमक (Rock Salt) का बहिष्कार किया जाए | साध्वी गीताम्बरा ने पोस्टर जारी कर कहा कि इस सोमवार से इसकी शुरुआत की जाए | उन्होंने पोस्टर के जरिए काशी की जनता से भी अपील की है कि इस सोमवार से बिना नमक का फलाहार करें |
इस प्रस्ताव को लेकर साधु समाज ने तय किया है कि इस बाबत आम जनता से बात करने के बाद पूरे भारत में बहिष्कार का अनुरोध किया जाएगा | सेंधा नमक (Rock Salt) पाकिस्तान के झेलम जिले की खेवरा, वारछा और कालाबाग क्षेत्र की चट्टानों से आता है | कारोबारियों ने बताया कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सेंधा नमक का आयात बहुत हद तक बंद कर दिया है | मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंध पर पाबंदी की बात कही थी | यही वजह है कि संतों ने पाकिस्तान की इस धमकी के बाद शुक्रवार को एक आपात बैठक बुलाकर पाकिस्तान से आयातित सेंधा नमक (Rock Salt) का बहिष्कार का निर्णय लिया |































