राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर PM मोदी पर निशाना साधा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर बुधवार को निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा - हर गुजरते महीने के साथ मोदी मीनार बदहवास गति से ऊपर की ओर बढ़ रही है | यह अक्षमता की प्रतीक है | कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में बेरोजगारी दर का एक चार्ट भी संलग्न किया जिसमें सिंतबर महीने में 7.16 प्रतिशत और अक्टूबर महीने में 8.5 प्रतिशत में बेरोजगारी दर की तुलना की गई है | गौरतलब है कि कांग्रेस बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक मंदी को लेकर प्रधानमंत्री और भाजपा की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार को लगातार घेरती रही है |
पिछले दिनों राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए ही क्षेत्रीय समग्र आर्थिक समझौते (RECP) को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था | उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि ‘मेक इन इंडिया' अब ‘बाय फ्रॉम चाइना' (चीन से खरीदो) हो गया है | इसके साथ ही राहुल ने RECP से जुड़ी एक खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि RECP से भारत में सस्ते सामान की बाढ़ आ जाएगी, जिससे लाखों नौकरियां चली जाएंगी और अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचेगा | हर साल हम प्रति भारतीय के लिए 6000 रुपये की वस्तुओं का आयात करते हैं | 2014 के बाद से आयात में 100 फीसदी का इजाफा हुआ है |

