Headline



ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का सख्त निर्देश त्योहारों पर बिजली कटौती न की जाए

Medhaj News 12 Aug 19 , 06:01:39 India

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बकरीद, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को 24 घंटे बिजली देने का फैसला किया है | इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि त्योहारों पर प्रदेश के किसी भी जिले में अनावश्यक रूप से बिजली की कटौती न की जाए | प्रदेश की योगी सरकार की कोशिश है कि साल के अंत तक पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 24 घंटे बिजली का इंतजाम किया जाए और इसे लेकर सरकार तमाम कदम भी उठा रही है | अब त्‍योहारों को रोशन बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी तरह की परेशानी पैदा न हो |





दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बिजली कटौती की तमाम शिकायतें ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को उनके ट्विटर अकाउंट पर मिल रही थी | ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सरकार ने जिला मुख्यालयों, बड़े शहरों, तहसील और गांव के लिए जो रोस्टर तय किया है, उसी रोस्टर के मुताबिक वहां पर बिजली पहुंचाई जाए | ऊर्जा मंत्री के इस निर्देश के बाद प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी वितरण निगम के प्रबंध निदेशकों एवं मुख्य अभियंताओं को बिजली आपूर्ति बनाए रखने की हिदायत दी | साथ ही यह भी कहा गया है कि इस दौरान वे क्षेत्र में ही तैनात रहेंगे और कहीं पर भी कोई फॉल्ट आने पर उसे तुरंत दुरुस्‍त किया जाएगा |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित