आर्टिकल 370 से जुड़े सवाल पर राहुल ने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करुंगा
अनुच्छेद 370 (Article 370)और अनुच्छेद 35 ए को हटाए जाने और इस पर प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संदेश पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टिप्पणी की | उन्होंने इससे जुड़े सवाल पर स्पष्ट कहा कि - 'डोन्ट डिस्टर्ब मी ' | पत्रकार ने राहुल से पूछा- राहुल 370 जो हुआ, आज प्रधानमंत्री ने जो बोला है राहुल जी उस पर कुछ... इस पर राहुल ने कहा- 'डिस्टर्ब मत करिए प्लीज...' 370 (Article 370) से जुड़े सवाल पर राहुल ने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करुंगा | बता दें लोकसभा और राज्यसभा में जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 (Article 370) और अनुच्छेद 35 ए हटाए जाने के बाद कांग्रेस में ही सहमति और असहमति का दौर शुरू हो गया | राज्यसभा में पार्टी के चीफ व्हिप ने ही इस्तीफा दे दिया तो राहुल गांधी के करीबी नेताओं ने भी इसे हटाए जाने का समर्थन किया | गुरुवार को टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि 'जम्मू कश्मीर के संदर्भ में दो अनुच्छेदों का देश के खिलाफ कुछ लोगों की भावनाएं भड़काने के लिये, पाकिस्तान द्वारा एक शस्त्र की तरह इस्तेमाल किया जाता था |
' मोदी ने कहा कि 'अनुच्छेद 370 (Article 370) और 35ए ने जम्मू कश्मीर को अलगाववाद, आतंकवाद, परिवारवाद और व्यवस्था में बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। पीएम मोदी ने कहा कि 'प्रधानमंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था में केंद्र सरकार की ये प्राथमिकता रहेगी कि राज्य के कर्मचारियों को, जम्मू-कश्मीर पुलिस को, दूसरे केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारियों और वहां की पुलिस के बराबर सुविधाएं मिलें | मोदी ने कहा कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में केंद्रीय और राज्य के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी | इससे स्थानीय नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे | केंद्र की सर्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां और निजी क्षेत्र की कंपनियों को भी रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा |


