महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आरे में मेट्रो शेड का काम रोकने का किया ऐलान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आरे में मेट्रो शेड का काम रोकने का ऐलान किया है | उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मुंबई के आरे में मेट्रो शेड का काम रोक दिया गया है | हालांकि मेट्रो लाइन का काम जारी रहेगा | शिवसेना प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि मुझे आपसे (पत्रकार) बात करके काफी खुशी हो रही है, हमारा रिश्ता काफी लंबा रहा है | मैं समझता हूं कि मैं ऐसा सीएम हूं जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी |
मेरे परिवार में किसी ने सीधे तौर पर सरकार नहीं चलाई | मैं अपने पूरे जीवन में केवल 2-3 बार मंत्रालय गया हूं | इतने सालों में भी महाराष्ट्र के हालात जस के तस हैं | कार्यभार संभालने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें निर्देश दिए कि वे विकास संबंधी कार्यों को तुरंत शुरू करें और जनता के पैसे की बर्बादी के खिलाफ सतर्क रहें |


