ब्रेकअप के बाद लाइफ हो गई है बोरिंग नेहा
आज के समय में हर कोई एक लिमिट में बंधा होता है। अगर उसके साथ कुछ हो जाता है तो वह सोचता है कि बस इसके आगे कोई जिंदगी ही नहीं है। वह अपनी लाइफ में इतना दुखी रहने लगता है कि उसके सामने से खूबसूरत पल निकल जाते है और उनको वह एंजॉय नहीं कर पाता है। कई लोग ऐसे होते है कि ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चले जाते है या फिर दुनिया के हर इंसान से एक दूरी बना लेते है। हाल में ही नेहा कक्कड़ की हिमांश कोहली के साथ ब्रेकेअप की खबरें आईं जिससे उनको अंदर तक तोड़ कर रख दिया। उन्होंने इस बात को खुद कबूला की वह डिप्रेशन में चली गई है |
लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और वह एक नए सिरे से अपनी लाइफ की शुरुआत कर चुकी है। आज हम आपको ऐसे टिप्स देगे कि ब्रेकअप के बाद हो चुकी बोरिंग लाइफ में फिर से हैप्पीनेस भर देगै । कई बार होता है कि ब्रेकअप हो जाने के बाद हमें लगता है कि जो भी उनके रिलेशन के बारें में जानता है वो उनके ऊपर सहानुभुति दिखाएं। उसके पार्टनर को बुरा भला कहें। इससे आपका सुकुन मिलेगा। अगर आपकी यह सोच है तो इसे बदल दें सहानुभुति के चक्कर में आप मजाक का पात्र बन जाएं। वीकेंड के दिनों में अपने पुराने दोस्त या फिर किसी जगह घूमने चले जाएं। इससे आपको अच्छा फील होगा। एक ऐसी लिस्ट तैयार करेँ। जिसमें अपनी पसंद नापसंद की हर एक चीज लिखे। उसके बाद इसे ही करना शुरु करें। कुछ ही दिनों में आपको इन चीजों में मजा आने लगेगा और ब्रेकअप से आप आसानी से उबर आएंगे।


