कही नोटा डुबो न दे लोटा सभी दलो का
बीजेपी कर्नाटक , राजस्थान मद्य प्रदेश, छत्तीशगढ़ में चुनाव हार गई, अगर छत्तीसगढ़ को छोड़ दिया जाये तो जीती कांग्रेस भी नही न ही कोई औऱ दल जीता, कर्नाटक मध्यप्रदेश, राजस्थान में स्पष्ट बहुमत किसी को नही मिला, कर्नाटक में सीट के मामले में जो बीजेपी की हालत है वैसी ही कुछ कांग्रेस की मध्य प्रदेश में है, दोनो जगह कब नई सरकार बन जाये पता नही, मगर बीजेपी मध्य्प्रदेश हारी नोटा की वजह से।
नोटा को टोटल वोट सपा और आप से ज़्यादा मिले, नोटा को 542295 वोट मिले ,चुनाव आयोग के अनुसार नोटा को वोट 22 सीटों पे किसी की जीत के अंतर से ज्यादा मिले, जो वोट का अंतर रहा 121 से 5120 तक का रहा, कुछ सीट तो ऐसी थी कि जहाँ जीत का अंतर 121 से 1264 रहा, अगर नोटा वाला वोट बीजेपी के पक्ष जाता तो आज बीजेपी की सरकार होती, नोटा वाले लोगो ने किसी दल को सही नही माना, और ये पृवत्ति बढ़ रही है आने वाले दिनों में कही ऐसा न हो कि नोटा का बहुमत हो, इसलिये सभी दलों को सतर्क रहने की जरूरत है।–arYa






