Headline


जस्टिन वेल्बी ने जलियांवाला बाग में दंडवत मुद्रा में नरसंहार के लिए माफ़ी मांगी

Medhaj News 11 Sep 19 , 06:01:39 India

ब्रितानी आर्चबिशप जस्टिन वेल्बी इन दिनों भारत दौरे पर हैं और मंगलवार को वो पंजाब के अमृतसर गए थे | जस्टिन वेल्बी अमृतसर में जलियांवाला बाग स्मारक पर जाकर दंडवत मुद्रा में लेट गए और लेटकर उन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए माफ़ी मांगी | उन्होंने कहा कि वो इस जनसंहार से 'बेहद दुखी और शर्मिंदा' हैं | जस्टिन वेल्बी की दंडवत मुद्रा में तस्वीर अख़बार के पहले पन्ने पर है और इसे कैप्शन दिया गया है: 'Ashamed and Sorry'





आर्चबिशप ने कहा - उन्होंने जो कुछ किया उसे आपने याद रखा है और उनकी यादें ज़िंदा रहेंगी | यहां जो अपराध हुआ, उससे मैं शर्मशार और दुखी हूं | एक धार्मिक नेता के तौर पर मैं इस त्रासदी पर शोक व्यक्त करता हूं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl