दिल की इमोजी ज्यादा भेजते है भारतीय
सोशल मीडिया के कारण इमोजी काफी इस्तेमाल हो रहे हैं। हम अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्दों से ज्यादा इमोजी का इस्तेमाल करने लगे हैं। अब हालत यह हो गई है कि 17 जुलाई को विश्व इमोजी डे के रूप में मनाया जाने लगा है। इसकी शुरुआत 2014 में उस वक्त हुई थी जब जेरेमी बर्ज ने इमोजी के लिए इमोजीपीडिया शुरू किया था।
इमोजी का सबसे पहले इस्तेमाल 1995 में किया गया था। उस दौरान लोग इमोजी का इस्तेमाल पेजर के साथ करते थे। बता दें कि पेजर एक वायरलेस टेलीकम्युनिकेशन उपकरण है। आज आपके स्मार्टफोन में ही हजारों इमोजी मिल जाएंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय मोबाइल और इंटरनेट यूजर्स किन इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और किन इमोजी को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। सबसे पहले ट्विटर पर इमोजी की बात करें तो भारत के ट्विटर यूजर्स 5 इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इनमें खुशी के आंसू, आंखों में दिल के साथ मुस्कुराता हुआ चेहरा, नमस्कार, खुशी और दिल के इमोजी शामिल हैं। इंस्टाग्राम पर भारतीयों ने पूरे साल प्यार और खुशी से भरे पोस्ट किए। हैशटैग की कैटिगरी में भारतीयों ने #love का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया। साथ ही दिल का स्टिकर सबसे ज्यादा बार पोस्ट किया।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...

