बिहार के बेगूसराय में बदमाशों ने विष्णु भगवान की अष्ट धातु की मूर्ति चोरी कर ली
बिहार के बेगूसराय में एक मंदिर से बदमाशों ने विष्णु भगवान की अष्ट धातु की मूर्ति चोरी कर ली | घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव स्थित बह्रम बाबा स्थान मंदिर की है | मिली जानकारी के अनुसार बाबा स्थान में स्थापित 50 किलो से ज्यादा की अष्ट धातु की भगवान विष्णु की मूर्ति देर रात किसी ने ताला तोड़कर चोरी कर ली | घटना की सूचना आज लोगों को तब लगी जब लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे |

घटना की सूचना पर आसपास के दर्जनों लोग मंदिर पहुंचे | मंदिर से जुड़े लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है | स्थानीय लोगों ने बताया कि दो महीने पहले भी पूर्व ही अखबार में इस मंदिर और बेशकीमती मूर्ति के बारे में खबर आई थी और इस पर चोरों की नजर लग गई और बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति की चोरी कर ली गई | सदर डीएसपी ने कहा कि मूर्ति चोरी की शिकायत मिली है पुलिस जल्द ही चोरी गई मूर्ति की बरामदगी करने का काम करेगी |














