आज नवरात्रि के 8वे दिन में जाने कैसे करे मां महागौरी की पूजा अर्चना
नवरात्रि का 8वां दिन है | आज मां नव दुर्गा के आठवें रूप मां महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है | धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां का यह स्वरुप बेहद ममतामयी है | यह रूप भक्तों का कल्याण करने वाला और उनके दुख, रोग और कष्टों का निवारण करने वाला है | मां की आराधना करने वालों का वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहता है | अविवाहित तो योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है | मां का यह स्वरुप गौर वर्ण का है | माना जाता है कि माता सीता ने श्री राम की प्राप्ति के लिए इन्ही की पूजा की थी | मां गौरी श्वेत वर्ण की हैं और श्वेत रंग में इनका ध्यान करना अत्यंत लाभकारी होता है | विवाह सम्बन्धी तमाम बाधाओं के निवारण मैं इनकी पूजा अचूक होती है | ज्योतिष में इनका सम्बन्ध शुक्र नामक ग्रह से माना जाता है | नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां महागौरी की आराधना की जाती है | मां गौरी गौर वर्ण की हैं | इसीलिए उनका नाम महागौरी पड़ा है | जिन जातकों की कुंडली में शुक्र कमजोर होता है उन्हें मां महागौरी की आराधना करनी चाहिए | ऐसा करने से उनका शुक्र मजबूत होता है |
क्या है मां गौरी की पूजा विधि?
- पीले वस्त्र धारण करके पूजा आरम्भ करें |
- मां के समक्ष दीपक जलाएँ और उनका ध्यान करें |
- पूजा मैं मां को श्वेत या पीले फूल अर्पित करें |
- उसके बाद इनके मन्त्रों का जाप करें |
- अगर पूजा मध्य रात्रि मैं की जाय तो इसके परिणाम ज्यादा शुभ होंगे |
किस प्रकार मां गौरी की पूजा से करें शुक्र को मजबूत ?
- मां की उपासना सफेद वस्त्र धारण करके करें
- मां को सफेद फूल , और सफेद मिठाई अर्पित करें
- फिर शुक्र के मूल मंत्र "ॐ शुं शुक्राय नमः" का जाप करें
- शुक्र की समस्याओं के समाप्ति की प्रार्थना करें

