Headline



डीसीपी विक्रम कपूर ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर किया सुसाइड

Medhaj News 14 Aug 19 , 06:01:39 India

डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर (Faridabad DCP Vikram Kapoor) ने बुधवार सुबह गोली मारकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल सुसाइड (suicide)के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





बताया जा रहा है की विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह करीब 6 बजे फरीदाबाद के सेक्टर 30 पुलिस लाइन में अपने सरकारी आवास में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस आस पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। विक्रम कपूर 2020 में रिटायर होने वाले थे।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित