बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी
Medhaj News 10 Sep 19 , 06:01:39 India
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है | उर्मिला ने नाखुशी जताते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है | न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार उर्मिला ने कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनशीलता का एक बड़े लक्ष्य पर काम करने के बजाय मुंबई कांग्रेस में कुछ लोग आपसी लड़ाई के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं |

बता दें कि 45 वर्षीय उर्मिला इसी साल मार्च में कांग्रेस में शामिल हुई थीं | कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर मुंबई से अपना उम्मीदवार बनाया था | हालांकि वो बीजेपी के गोपाल शेट्टी से चुनाव हार गई थीं |











