कर्नाटक की तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान आज
कर्नाटक की तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का आज ऐलान होगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए कुल 1248 कर्मी तैनात किए गए हैं।शनिवार को तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपचुनाव को सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उपचुनावों के नतीजों का सीधा असर आगामी लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी रामनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।उनकी जीत तय मानी जा रही है क्योंकि यहां के भाजपा उम्मीदवार एल चंद्रशेखर ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। वहीं, शिमोगा लोकसभा सीट से पूर्व सीएम येद्दयुरप्पा का बेटा बीएस राघवेंद्र चुनाव लड़ रहा है। येद्दयुरप्पा को भरोसा है कि उनके बेटे की चुनाव में जीत तय है।

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी जेडीएस उम्मीदवार के तौर पर रामनगर सीट से चुनाव लड़ रही हैं | जबकि शिमोगा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र येदियुरप्पा बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं | बता दें, कर्नाटक की इन पांचों सीटों पर कुल 54.5 लाख वोटर हैं, जिनमें 27.2 लाख पुरुष और 27.3 लाख महिलाएं हैं | इनमें से करीब 36.5 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया | रामानगरः 3 राउंड की गिनती के बाद जेडीएस प्रत्याशी अनीता कुमारास्वामी ने भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर पर 14183 वोटों की बढ़त बनाई | जामखंडी विधानसभा सीट पर 4 राउंड कि गिनती के बाद कांग्रेस के आनंद सिद्धू भाजपा प्रत्याशी कुलकर्णी श्रीकांत से 7149 वोट से आगे | शिमोगाः भाजपा प्रत्याशी और येद्दय़ुरप्पा के पुत्र राघवेंद्र जेडीएस के प्रत्याशी से 3 हजार वोटों से आगे |






