योगी सरकार का एक और बड़ा फैसला...222 पीसीएस अफसरों के तबादले, यहाँ देखे पूरी लिस्ट

Medhajnews  |  India  |  29 May 17,00:36:39  |  
adityanath_1490264186.jpeg

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल को जारी रखते हुए आज फिर 222 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले कर दिए। बता दे, कि इसके पहले भी योगी सरकार ने प्रशासन में सुधार व चुस्ती लाने के लिए बड़ी संख्या में IAS व IPS अफसरों के तबादले किए हैं। सरकार ने शनिवार को भी चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे। इसके पहले 25 मई को भी एक साथ 174 अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई थीं तो कई की जिम्मेदारियां बढ़ाई गईं।

वहीं, कानून-व्यवस्‍था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसे लेकर योगी सरकार विपक्षियों के निशाने पर है। अत: तबादलों के पीछे ये तर्क भी दिए जा रहे हैं।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।