पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को लगती है अधिक ठंड, जानें क्यों...

मेधज न्यूज  |  Health  |  20 Dec 16,13:53:41  |  
o_WINTER_SAD_facebook.jpg

हाल ही में की गई नई रिसर्च से यह साबित हुआ है कि महिलाओं के शरीर का तापमान पुरुषों से कम होता है। एक महिला के शरीर ने अंदरूनी फंक्शन्स होते हैं, जिनके द्वारा शरीर के तापमान को एक स्थान पर केन्द्रित किया जाता है। इसमें शरीर के बाहरी अंग (जैसे हाथ) तापमान का निर्धारण करते हैं। मगर अच्छी बात यें है कि महिलाओं के पास कई ऐसी अन्य चीजें भी होती हैं, जिनसे वे खुद को ठंड महसूस करने से रोक सकती हैं।

इसे भी पड़ें- रूसी राजदूत की हत्या के बाद अब टर्की के अंकारा में अमेरिकी दूतावास के बाहर फायरिंग

इस रिसर्च के अनुसार, महिलाओं के शरीर का मुख्य तापमान अधिक होता है क्योंकि महिलाओं में बॉडी फैट भी अधिक होता है, फैट शरीर में गर्मी पैदा करता है। वहीं पुरुषों में मांसपेशिया अधिक होती है, जिनकी वजह से वह शरीर में जल्दी फैल जाती है। साथ ही उनका मेटाबोलिजम भी ज्यादा होता है।

मेटाबोलिजम वह प्रक्रिया है, जिससे खाना शरीर में पचता है व ब्लड सर्कुलेशन और कोशिकाओं के विकास के लिए ऊर्जा उत्पन्न होती है।

ऐसी महिलाएं, जिनका ज्यादातर समय ऑफिस में बैठे-बैठे ही बीतता है, उनकी मेटाबोलिक रेट मर्दों से 35 फीसदी कम होती है। इसका मतलब ये है कि उनका शरीर कम गर्मी उत्पन्न करता है, इसी वजह से उनका शरीर अंदर से अपेक्षाकृत ज्यादा ठंडा होता है।

इसे भी पढ़ें- सावधान! खूबसूरत दिखाने वाली नेलपॉलिश बना सकती है बांझ

स्कर्ट और ठंड का भी आपस में संबंध है। वर्क कल्चर में स्कर्ट को एक अच्छी ड्रेस माना जाता है। लेकिन औरतों को ये ठंड से बचा नहीं पाती जबकि, पुरुष पूरे कपड़ों में एसी का सामना कर लेते हैं।

औरतें शुरू से सोने के प्रति ज्यादा सजग नहीं रहतीं। रिसर्च से सामने आया है कि दो-तिहाई महिलाओं में इनसोम्निया की बीमारी पाई जाती है, इसके परिणामस्वरुप अगर आपकी पिछली रात की नींद पूरी नहीं हुई है, तो अगले दिन आप ठंड ज्यादा महसूस करेंगे। महिलाओं के अधिक ठंड के प्रति संवेदनशील होने का ये भी एक कारण है।

इसे भी पढ़ें- ज्यादा ग्रीन टी पीने से बिगड़ेगा आपका स्वास्थ्य