महाराष्ट्र में मोदी का चुनाव प्रचार आज से शुरू
पीएम मोदी ने मुंबई पहुंचकर आज से ही महाराष्ट्र में अपने चुनाव प्रचार की अनौपचारिक शुरुआत कर दी। इस साल महारष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव प्रचार शुरू होनेवाले हैं। आज मोदी ने महाराष्ट्र में आम लोगो के लिए तीन मेट्रो लाइनों का शिलान्यास किया।मुंबई पहुंचकर पीएम मोदी ने सबसे पहले विले पार्ले में स्थित लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में प्रार्थना कर गणपति जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मेक इन इंडिया के अंतर्गत बने पहले मेट्रो कोच का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में मेट्रो लाइन की आधारशिला रखी। यह देश का पहला स्वनिर्मित पहला कोच है।
पीएम मोदी मुंबई में आज अत्याधुनिक 32 मंजिला मेट्रो भवन की आधारशिला भी रखेंगे। इस मेट्रो भवन के द्वारा ही 340 किलोमीटर की 14 मेट्रो लाइनों का संचालन और नियंत्रण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने चंद्रयान 2 मिशन में शामिल देश के वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा कि वास्तव में हमारे वैज्ञानिकों द्वारा दिखाए गए साहस और संकल्प से प्रेरित हूं, ये मैंने उनसे ही सीखा है कि बड़ी चुनौतियों के बावजूद लक्ष्य की दिशा में कैसे काम किया जाता है। वे तब तक प्रयास करना बंद नहीं करेंगे जब तक वे लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाते। भारत द्वारा चंद्रमा पर भेजें गए यान चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम के असफल होने के बाद प्रधानमंत्री इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए एक दमदार संबोधन दिया था l इसके बाद उन्हें छोड़ने आए इसरो के प्रमुख के. सिवन मिशन की असफलता के कारण रोने लगे थेlइसपर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले लगा लिया था और ढाढ़स बंधाया था l
पीएम मोदी ने आगे लोगो से पर्यावरण के प्रति उनको कर्त्तव्य को याद दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आपका यही उत्साह पूरे देश को प्लास्टिक मुक्त करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। एक बार फिर आप सभी को विकास के तमाम प्रोजेक्ट्स के लिए बधाई। बप्पा की विदाई के दौरान बहुत सारा प्लास्टिक और कचरा हमारे समंदर में चला जाता है। इस बार हमें कोशिश करनी है कि ऐसा सामान जो जल प्रदूषण बढ़ाता है उसको पानी में नहीं बहाएंगे।
पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करना, उन्हें एक जुट करना, सभी भेद भाव को मिटा देना और सभी को एक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना यही वह कारण है जिससे लोग उनके आह्वाहन पर एक्शन लीनो को मजबूर हो जाते है। और फिर यही एक जुटता हमें चुनाव में एक तरफा परिणामों को जन्म देती है।
उन्होंने आगे कहा कि सबसे ऊंचे स्तर पर वो लोग पहुंचते हैं जो लगातार रुकावट के बावजूद, बड़ी से बड़ी चुनौतियों के बावजूद, निरंतर प्रयास करते रहते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही दम लेते हैं। मिशन चंद्रयान में एक रुकावट आज हमने देखी है। लेकिन इसरो के वैज्ञानिक तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक मंजिल पर नहीं पहुंच जाते, चाँद पर नहीं पहुंच जाते। महाराष्ट्र के लोगों की सादगी और स्नेह मुझे हमेशा अभीभूत कर देता है। चुनाव प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के अनेक शहरों में गया, आप लोगों से बात की। मुंबई में तो, जो रात में सभा हुई थी, उसकी चर्चा कई दिनों तक की गई थी। इस स्नेह के लिए, इस आशीर्वाद के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। मोदी अपने पुराने स्टाइल में लोगो से जुड़ने का कार्य महाराष्ट्र में आज से प्रारम्भ कर चुके है। लोगो को लुभाने का उनका तरीका अलग है जिसके कारण वह लगातार एक के बाद एक चुनाव भी जीतते चले जा रहे है।





























